News Lahar Reporter
जमशेदपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन में तैनात जवान पिंटू कुमार साव (35) का बुधवार तड़के इलाज के दौरान निधन हो गया। वह मलेरिया से संक्रमित थे और गंभीर हालत में उन्हें एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों के लगातार प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को जवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जांच में मलेरिया संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में उनका गहन उपचार चलता रहा, लेकिन बुधवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
जवान के निधन की खबर मिलते ही सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के लिए पार्थिव शरीर को एमजीएम अस्पताल के शवगृह लाया गया, जहां सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी और श्रद्धांजलि अर्पित की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बिहार के वैशाली जिले के फरीदपुर भेजने की तैयारी की गई।
बताया गया कि पिंटू कुमार साव का विवाह करीब दस वर्ष पूर्व हुआ था। उनके परिवार में पत्नी, पांच वर्ष और तीन वर्ष की दो बेटियां तथा दो माह का एक बेटा है। जवान के असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सीआरपीएफ अधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दी।
CRPF Jawan Death, Malaria Death, Chaibasa CRPF, MGM Hospital Jamshedpur, Jharkhand, CRPF, Pintu Kumar Sao, Malaria, Chaibasa News, MGM Hospital, Jamshedpur News, West Singhbhum, Bihar Vaishali, Military Honour, CRPF 197 Battalion, Jharkhand, CRPF Jawan, Malaria, Final Salute, Military Honour, Chaibasa, MGM Hospital, Jamshedpur, Jharkhand,
चाईबासा के सीआरपीएफ जवान की मलेरिया से मौत, जमशेदपुर एमजीएम में अंतिम सलामी, परिवार शोकाकुल, झारखंड में चिंता बढ़ी।
crpf-jawan-pintu-kumar-sao-malaria-death-mgm-hospital-jamshedpur-chaibasa-jharkhand

