मनोहरपुर: मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा सभागार में बुधवार को ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत करने के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया पूरी की।
शिविर का उद्देश्य बिना लाइसेंस वाहन चला रहे लोगों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराना तथा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे बिना लाइसेंस वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों से स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक, पैन कार्ड एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज जमा कराए गए।
शिविर के दौरान मोटरयान निरीक्षक कृष्णा सोरेन, नेल्सन तिर्की, कंप्यूटर ऑपरेटर सोमा तिग्गा, कुंदन कुमार एवं शनिचर सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने दस्तावेजों का सत्यापन कर आवेदकों को लाइसेंस प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

