News Lahar Reporter
जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में एक तेज रफ्तार कार ने जमकर तबाही मचाई। अनियंत्रित कार सीधे पिंकी सिंह के घर में जा घुसी, जिससे घर की बाउंड्री वॉल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया।
इस हादसे में घर के भीतर खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे परिवार को काफी नुकसान उठाना पड़ा। पीड़िता पिंकी सिंह ने कार मालिक से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले में कार मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

