जमशेदपुर: जमशेदपुर में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की 82वीं जयंती एवं पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की 57वीं जयंती श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला संपर्क कार्यालय में केक काटकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ठंड को देखते हुए करीब 150 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वहीं जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई।
पूर्वी सिंहभूम झामुमो संयोजक प्रमुख बागराई मार्डी ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शहीद सुनील महतो ने अपने पूरे जीवन में मानवता और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्हीं के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए झामुमो आज भी सेवा के मार्ग पर चल रही है। इसी भावना के तहत पूरे दिन मानव सेवा के माध्यम से दोनों को नमन किया गया।
—
Shibu Soren, Sunil Mahato, JMM Jamshedpur, Jharkhand News,
Human Service, Birth Anniversary Celebration,
JMM Jharkhand,
jamshedpur-shibu-soren-sunil-mahato-jayanti-jmm-jharkhand
जमशेदपुर में शिबू सोरेन और शहीद सुनील महतो की जयंती मानव सेवा, कंबल वितरण और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के साथ मनाई गई।

