NEWS LAHAR REPORTER
उपमहापौर अंकुर सिंह के प्रयास से HYDT बोरिंग योजना के तहत मिली सुविधा, स्थानीय लोगों में खुशी
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर अंकुर सिंह के विशेष प्रयास एवं सहयोग से झारखंड सरकार की HYDT बोरिंग योजना के तहत आदित्यपुर रिवर व्यू कॉलोनी स्थित श्री श्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर के समीप पेयजल के लिए नल घर का उद्घाटन किया गया। स्थानीय वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी नगीना सिंह ने फीता काटकर नल घर का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के अवसर पर नगीना सिंह, इंद्रजीत पांडे, समाजसेवी नीरज मिश्रा, संजय सिंह, सतीश सिंह, राजेश शर्मा, अमित सिंह एवं नवीन कुमार ने नारियल फोड़कर विधिवत पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लाभार्थी एवं कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
टैंकर पर निर्भरता होगी कम
नल घर शुरू होने से रिवर व्यू कॉलोनी के स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उपमहापौर अंकुर सिंह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पेयजल की समस्या को देखते हुए यह सुविधा काफी महत्वपूर्ण है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि अब तक नगर निगम की ओर से टैंकर के माध्यम से पानी की व्यवस्था की जाती रही है। नई पेयजल सुविधा शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी जरूरत की सुविधा उपलब्ध होने से कॉलोनी के लोगों को प्रतिदिन की परेशानी से राहत मिलेगी। लोगों ने इसके लिए नगर निगम एवं उपमहापौर के प्रयासों की सराहना की।

