NEWS LAHAR REPORTER
महाप्रसाद में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विभिन्न दलों के नेता हुए शामिल
जमशेदपुर, 18 सितंबर 2026। श्री श्री विश्वकर्मा पूजा कमेटी, साकची मिनी बस एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को साकची मिनी बस स्टैंड परिसर में भव्य भोग-भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शिक्षित बेरोजगार मिनी बस एसोसिएशन के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में आमंत्रित पूर्व महामंत्री एवं जमशेदपुर के दिलीप झा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उनके द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव धर्मेंद्र सोनकर, राकेश तिवारी, मस्तान सिंह, परितोष सिंह, राजकुमार सिंह, पंकज सिन्हा एवं राकेश साहू सहित कांग्रेस, भाजपा एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई सम्मानित नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित भोग-भंडारे में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे परिसर में धार्मिक एवं उत्सवी माहौल बना रहा।
आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। शिक्षित बेरोजगार मिनी बस एसोसिएशन के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

