NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित खड़ंगा झाड़ मार्केट में एक महिला के साथ छिनतई की घटना सामने आई है। बदमाशों ने महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में मोबाइल फोन के अलावा कुछ कीमती जेवरात भी रखे हुए थे।
पीड़िता संगीता महंता ने घटना की शिकायत टेल्को थाना में दर्ज कराई है। महिला के अनुसार, दो अज्ञात युवकों ने उसके साथ छिनतई की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शुक्रवार को पुलिस ने मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि बदमाशों तक पहुंचा जा सके।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

