आदित्यपुर: महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह के मौके पर आदित्यपुर पहुंची. कार्यक्रम समाप्ति के बाद वापसी के क्रम में आकाशवाणी चौक के समीप राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल से अलग हटकर आम जनता का अभिवादन किया,और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.
इस दौरान लोगो ने भारत माता के नारे लगाए. महामहिम को अपने बीच पाकर लोग उत्साहित नजर आए.
लोगों ने इस अद्भुत पल बताया. खासकर युवाओं में इस पल को लेकर खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी.
