शिक्षा का अलख जगाने के ध्येय से डीएवी, सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस, नई दिल्ली के तत्वाधान में झारखंड एल जोन जमशेदपुर संभाग अंतर्गत विभिन्न छह स्कूलों में डीएवी गुवा डीएवी,चिड़िया, डीएवी झींकपानी, डीएवी बहरागोड़ा, डीएवी नोवामुंडी एवं एनआईटी आदित्यपुर (जमशेदपुर) के शिक्षकों की आयोजित तीन दिवसीय कैपेसिटी विल्डिंग प्रोग्राम का शुभारंभ एन.आई.टी आदित्यपुर जमशेदपुर के सभागार में हुआ । तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 185 शिक्षक लाभान्वित हुए ।
शिक्षक- शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए झारखंड एल जोन जमशेदपुर संभाग के क्षेत्रीय सहायक रीजनल ऑफिसर सुश्री रेखा कुमारी ने कहा कि डीएवी संस्था नई दिल्ली मुख्यालय के उत्कृष्ट प्रबंधन व्यवस्था के कारण सभी शिक्षक एवं विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य एकजुट हो अपने अनुभव को कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के माध्यम से एक दूसरे में आदान-प्रदान करते हैं । आगे सुश्री रेखा कुमारी कहा कि शिक्षकों को प्रभावशाली शिक्षा देने के तथा उन्हें उनके अध्यापन की अच्छी विधि होनी चाहिए ।उन्होंने शिक्षकों को अपने विद्यालय को सबसे बेहतर व उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान शिक्षा एवं बच्चों को शिक्षण आधार पर बनाने के लिए प्रेरित की ।
सुश्री रेखा कुमारी ने शिक्षकों के सेमिनार के उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए कही कि डीएवी सीएई के शिक्षकों को आधुनिक व वर्तमान परिवेश से जोड़ शिक्षा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा के माध्यम से वर्तमान परिवेश को बदला जा सकता है। आज के बच्चों का ज्ञान का स्तर पूर्व के बच्चों सें कहीं ज्यादा एवं शिक्षण किसी चुनौती से कम नहीं है। शिक्षक कर्तव्यों एवं शिक्षा की जबाबदेही के आधार पर शिक्षा के विकास की ओर अग्रसर हैं। बढ़ते हुए शिक्षा के रूपांतरण के आधार पर प्रशिक्षकों का शिक्षा का शिक्षा स्तर वृहद होना चाहिए । उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। आज शिक्षाप्रद आधार गुगल के समय में शिक्षकों की बेहतर एवं प्रायोगिक एवं प्रभावशाली शिक्षा किसी चुनौती सें कम नहीं है। शिक्षकों की विद्यार्थियों में शिक्षा को रुपांतरित एवं उन्हें समझाने की कला में निपुण होना जरूरी है। उन्होने शिक्षकों को समृद्धशाली शिक्षा स्तर बना अपने शिक्षण व्यवसाय ज्ञान के आधार प्रखरता लाने के लिए मार्गदर्शित की ।
उल्लेखनीय है कि 3 जनवरी 2026 को शुभारंभ की गई तीन दिनों की कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम में विभिन्न विषयों के शिक्षकों को अलग अलग कक्षाओं में वर्गीकृत कर उन्हें एक्सपर्ट मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । यह काफी लाभदायक व शिक्षाप्रद रहा ।
उक्त कैपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम की मॉनिटरिंग स्कूलों के प्राचार्यों में डीएवी चिड़िया के डा शिवनारायण सिंह, डीएवी बहरागोड़ा के मुकेश कुमार, डीएवी झींकपानी विवेकानंद घोष, डीएवी गुवा की माधवी पाण्डेय, डीएवी नोवामुंडी के प्रशांत कु भुईया ने शिक्षा प्रेमी झारखण्ड एल जोन एआरओ रेखा कुमारी के साथ कार्यशाला की अगुआई करते देखे गए कार्यक्रम की सफलता एवं सञ्चालन में डीएवी एन.आई.टी आदित्यपुर (जमशेदपुर) के शिक्षकों का अग्रणी योगदान रहा । मौके पर प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों में कौशिक चटर्जी, अशोक कुमार खुण्टिआदेवब्रत चक्रवर्ती, अभय कु सिन्हा, सुधा रानी एवं जे रामा का अग्रणी योगदान रहा।
मौके पर शिक्षकों मे श्रुति शर्मा, संदीप पात्रा,अभय कु सिन्हा, राकेश कुमार मिश्रा, समीर कु प्रधान, श्रवण कु पाण्डेय, जय मंगल साव, पुष्पांजलि नायक अनिरुद्ध दत्ता, संगीता झा, प्रीति कुमारी, पिंकी कुमारी, अंजन सेन, रंजना प्रसाद, प्रिया कु गुप्ता योगेश कु महतो उत्कर्ष शर्मा, विवेकानंद कुंडू, इन्द्रजीत गांधी, सुष्मिता महतो संजीव शुक्ला कौसिक चटर्जी अशोक कुंटिया, पम्मी कुमारी देवब्रत चक्रवर्ती पंकज रोहतगी,प्रीति कुमारी राँबिन अधिकारी, संतोष कुमार ललित महतो मौमिता मजुमदार, अशिष झा, नित्यानन्द भगत,स्वाति सिंह संदीप चक्रवर्ती व अन्य की उपस्थिति बनी रही।

