जमशेदपुर: जमशेदपुर के भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को गुरु गोविंद सिंह के चार साहबजादों की शहादत मनाई गई। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यालय में जुटे। पश्चिमी सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा भी यहां पहुंचीं। उन्होंने कहा कि साल 2022 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन साहब जादों की शहादत मनाने का फैसला किया। इसे वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों ने जो कुर्बानी दी है, उसे हमेशा याद किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि 1704 ईस्वी में मुगल सेना ने औरंगजेब के आदेश पर पंजाब के सरहिंद में इन साहबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह को घेर लिया था और दोनों साहबजादों को पड़कर जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था।
