जमशेदपुर : उमरा पर जाने वाले लोगों को धतकीडीह स्थित फैजुल उलूम में ट्रेनिंग दी गई। यह ट्रेनिंग शनिवार को दी गई। बताया जा रहा है कि अजीजिया टूर एंड ट्रेवल्स की तरफ से 40 लोग उमरा पर भेजे जा रहे हैं। इन लोगों को बताया गया कि उमरा के क्या नियम हैं। उमरा कैसे किया जाना है। प्रबंधकों ने बताया कि 3 जनवरी को रांची से इन सभी की फ्लाइट है। इनमें झारखंड और बिहार के लोग शामिल हैं।

