NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 स्थित प्रेमचंद की कबाड़ की दुकान पर पहुंचे। बदमाशों ने प्रेमचंद का अपहरण कर लिया। प्रेमचंद को लेकर बदमाश थोड़ी दूर पर स्थित एक स्थान पर गए और वहां प्रेमचंद्र को उतार कर उनके साथ मारपीट की और उनके जेब में रखे ₹5000 छीन लिए। प्रेमचंद वहां से किसी तरह बचकर निकलने में कामयाब हुए। प्रेमचंद ने मामले की शिकायत उलीडीह थाना में कर दी है।
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वह अपने कबाड़ की दुकान पर बैठे हुए थे। तभी दो मारुति कार पर कुछ लोग आए। उन्होंने अपने आप को पुलिस कर्मी बताया। उन्होंने प्रेमचंद को धमकाया कि चोरी का माल खरीदते हो। पुलिस बनकर दुकान में तलाशी ली। कहीं कुछ नहीं निकला। इसके बाद भी वह कहने लगे कि तुम चोरी का माल खरीदते हो। थाने चलना होगा। प्रेमचंद समझे कि पुलिसकर्मी हैं इसलिए उनकी कार पर बैठ गए। लेकिन जब वह प्रेमचंद को थाना नहीं ले गए और किसी अन्य स्थान पर ले गए और उनके साथ मारपीट कर रुपए छीन लिए। तब उन्हें एहसास हुआ कि यह पुलिसकर्मी नहीं बल्कि बदमाश हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

