NEWS LAHAR REPORTER
सरायकेला: सरायकेला में शुक्रवार सुबह ED ने ठेकेदार संजय डालमिया के पटनायक टोला स्थित आवास पर छापेमारी की। टीम सुबह करीब 7 बजे 9 वाहनों से पहुंची और तलाशी शुरू की।
सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई 35 करोड़ रुपये के लोन से जुड़ी है। आरोप है कि सहकारिता बैंक से लिए गए ऋण के भुगतान में गड़बड़ी हुई है। बताया जाता है कि संजय डालमिया इस मामले में फिलहाल जमानत पर हैं।
तलाशी के दौरान घर के अंदर दस्तावेजों की जांच की गई और बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई। सूत्रों के अनुसार ED को चल-अचल संपत्ति के कागजात, करोड़ों के सोने और जमीन के दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।
फिलहाल ED की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है, कार्रवाई जारी है।

