NEWS LAHAR REPORTER
*जगन्नाथपुर।* जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह कांग्रेस पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष *सोनाराम सिंकु* गुरुवार को गिरिडीह स्थित उत्सव उपवन में आयोजित झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री *सुदिव्य कुमार सोनू* के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान विधायक सोनाराम सिंकु ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।
विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि *सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।* उन्होंने कहा कि उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

