जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसा नगर इलाके में जमीन कब्जा करने का एक मामला सामने आया, जहां कुछ लोगों द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। आरोप है कि ये लोग असली जमीन मालिक को बाउंड्री वॉल निर्माण करने से भी रोक रहे थे और खुद को जमीन का हकदार बता रहे थे।
बताया जाता है कि जमीन मालिक वर्षों से उक्त 12 कट्ठा जमीन पर रह रहे हैं और उनके पास जमीन से संबंधित वैध खतियान दस्तावेज मौजूद हैं। जब दूसरे पक्ष द्वारा फर्जी कागज दिखाकर कब्जा करने की कोशिश की गई, तब मामला विवाद में बदल गया।
स्थानीय लोगों ने भी इस मामले में जमीन मालिक का साथ दिया और बाउंड्री वॉल निर्माण में सहयोग किया। इसके बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा, जहां उपायुक्त (डीसी) के हस्तक्षेप के बाद जांच की गई।
जांच में असली दस्तावेज सही पाए गए और फर्जी कागजात के आधार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे लोगों की मंशा पर रोक लगा दी गई। प्रशासन की कार्रवाई के बाद जमीन मालिक को न्याय मिला और बाउंड्री वॉल का निर्माण भी पूरा कराया गया।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में राहत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।

