NEWS LAHAR REPORTER
स्थानीय कुम्हारों से दीये खरीदकर बढ़ाया उत्साह, स्वदेशी उत्पाद अपनाने और स्थानीय कारीगरों को आर्थिक मजबूती देने का दिया संदेश
जमशेदपुर। दीपावली के अवसर पर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये खरीदकर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को प्रोत्साहित किया। उन्होंने मिट्टी के दीये खरीदकर पारंपरिक कारीगरों के हुनर और मेहनत को सम्मान देने का संदेश दिया।
विधायक ने कहा कि त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक होंगी, जब इसमें स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों की भी भागीदारी सुनिश्चित हो। मिट्टी के दीये हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं। इन्हें खरीदने से स्थानीय कुम्हारों को रोजगार और आर्थिक सहयोग मिलता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली पर अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करें तथा स्थानीय दुकानदारों और कारीगरों से खरीदारी को प्राथमिकता दें।
पूर्णिमा साहू की इस पहल से स्थानीय कुम्हारों का उत्साह बढ़ा और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का सकारात्मक संदेश दिया गया।

