NEWS LAHAR REPORTER
बोकारो: बोकारो पुलिस ने साइबर अपराधियों का नकेल कसना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार हुए 22 लोगों की राशि को एक दिन में लौटा देने का काम किया है। इस बाबत जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि इस वर्ष 2026 में साइबर ठगी के 24 मामले दर्ज हुए थे, इन मामलों में 94 लाख की ठगी हुई थी जिनमें से 64 लाख रुपए होल्ड कर लिया गया जबकि 30 लाख रुपए विक्टिम को वापस करा दिया गया। ये राशि डायल 1930 एवं अन्य तरह से होल्ड हुआ था। जबकि एमआरएम पोर्टल से 22 लोगों को राशि लौटा दी गई है। उन्होंने कहा कि छोटी राशि जो 50 हजार के नीचे है उसे शपथ पत्र के आधार पर लौटा देती हैं लेकिन इसके उपर के राशि कोर्ट के आदेश पर लौटाई जाती हैं। डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस फिलहाल अभियान चला रही है, अभियान के दौरान होल्ड राशि विक्टिम को वापस लौट जाय इसपर काम शुरू है। उन्होंने लोगों से किसी को बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, पासवर्ड नहीं देने की अपील किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने से बेहतर है डायल 1930। जिसपर शिकायत शीघ्र दर्ज कराई जानी चाहिए।

