NEWS LAHAR REPORTER
चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना
अंतर्गत चांडिल गोलचक्कर के पास रविवार को एक पेट्रोल टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। टैंकर में आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते टैंकर से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया तथा यातायात को भी नियंत्रित किया गया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

