जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में मेयर पद के लिए चल रही मतगणना के प्रथम चक्र के परिणाम सामने आ गए हैं। पहले राउंड की गिनती समाप्त होने के बाद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुधा गुप्ता 1666 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 9544 वोट प्राप्त हुए हैं।
भाजपा समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह को 7878 मत मिले हैं। वे भाजपा नेता नीरज सिंह की पत्नी हैं।
वहीं निर्दलीय उम्मीदवार और कांग्रेस से निष्कासित जेबा खान को 1523 वोट मिले हैं। भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं कुमकुम श्रीवास्तव को 601 मत प्राप्त हुए हैं।
अन्य उम्मीदवारों में जेबा कादरी को 416, पार्वती देवी को 222 और वनिता सहाय को 538 वोट मिले हैं।
प्रथम चक्र के बाद सुधा गुप्ता की बढ़त ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। अब सभी की नजरें आगामी चक्रों की मतगणना पर टिकी हैं।

