सरायकेला: गम्हरिया थाना क्षेत्र के झुरकुली और गोविंदपुर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना गम्हरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे आसपास के लोगों की नजर रेलवे पटरी के किनारे पड़े एक क्षत-विक्षत शव पर पड़ी। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटकर मौत होने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है और पूरे मामले की छानबीन जारी है।

