NEWS LAHAR REPORTER
रांची: गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों एवं आसपास के क्षेत्रों के ऊपर स्थित अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान 10 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा और आज, 18 अगस्त 2026 को 0530 बजे IST, झारखंड तथा उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों के ऊपर 23.8°N अक्षांश एवं 86.1°E देशांतर के निकट केंद्रित रहा।
यह रांची (झारखंड) से लगभग 100 किमी उत्तर-पूर्व, गया (बिहार) से 160 किमी दक्षिण-पूर्व, डाल्टनगंज (झारखंड) से 210 किमी पूर्व, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) से 300 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व तथा वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से 380 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित था।
इसके अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड तथा बिहार के ऊपर से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने की बहुत संभावना है।
