News Lahar Reporter
जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची स्थित डीसी कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि एक भाजपा नेता द्वारा बलात्कार और हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है, जिसके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषी को फांसी की सजा दी जाए।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रमोद लाल ने कहा कि झारखंड में माननीय Hemant Soren के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है। ऐसे में भाजपा के लोग सरकार को बदनाम करने के लिए इस तरह के घिनौने कृत्य कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या भाजपा अब अपने द्वारा घोषित झारखंड बंद को वापस लेगी? क्या वे अपनी गलती स्वीकार करेंगे या फिर सच्चाई सामने आने के बाद भी चुप्पी साधे रहेंगे?
कार्यक्रम में कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार को त्वरित और सख्त कदम उठाने चाहिए।
इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, बगराई मारडी, लालटू महतो, फैयाज खान, विद्यासागर दास, गुरमीत सिंह गिल, विनोद डे, संदीप चक्रवर्ती, डी. राकेश राव, अभय पांडे, उमाकांत झा, सपन राय, कृष्ण कुमार गुप्ता, इंद्रपाल सिंह, हरपाल सिंह, हरजीत सिंह गिल, चंदनलाल, उमेश गिरी, मनजीत सिंह, हरदेव सिंह, प्रभात सिंह, सुखलाल टुडू, विष्णु नाग, राकेश गुप्ता, लखाई बासके, सुभाष मित्तल, परमजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

