NEWS LAHAR REPORTER
सरायकेला : कांड्रा थाना क्षेत्र के चर्चित कांड में सरायकेला पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर मामले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दबिश के कारण दोनों आरोपियों ने 11 सितंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इससे पूर्व पुलिस इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त फुलचंद रघुनाथ हांसदा (22) और रविन्द्र मार्डी (25) को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उन्हीं के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इन दोनों की पहचान हुई थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मांझी राज टुडू उर्फ राजा टुडू, पिता स्व. लुसा टुडू, निवासी सालडीह और सुनील सोरेन, पिता विजय सोरेन, निवासी यशपुर, थाना गम्हरिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डस्टर कार संख्या JH 01AY 0408, शवों को दफनाने में इस्तेमाल किया गया एक गैता, एक कुदाल और दो मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में अनुसंधान जारी है।

