जमशेदपुर : शहर के Azad Nagar थाना क्षेत्र के रोड नंबर 7 स्थित ग्रीन वैली इलाके में एक 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद शरीफ नशे का आदी था। घटना से पहले उसने अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांगे, लेकिन मां द्वारा मना करने पर वह तनाव में आ गया। इसके बाद उसने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने जब युवक को फंदे से लटका देखा तो तुरंत उसे नीचे उतारकर MGM Hospital ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
