NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित विजया हेरिटेज निवासी कारोबारी निखार सबलोक (33) पर सोमवार को अपराधियों ने जानलेवा हमला कर गोलीबारी कर दी। इस हमले में निखार सबलोक को चार गोलियां लगी हैं। गंभीर रूप से घायल हालत में उनके साथियों ने उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, निखार सबलोक किसी काम से एनएच-33 स्थित कांदरबेड़ा के पास होटल टेंथमाइल स्टोन गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
निखार सबलोक जमशेदपुर के जाने-माने कारोबारी बताए जाते हैं। वह होटल व्यवसाय के अलावा कई अन्य कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में जांच-पड़ताल कर रही है। घायल कारोबारी निखार सबलोक का टीएमएच में इलाज जारी है।
जमशेदपुर में कारोबारी निखार सबलोक को एनएच-33 पर चार गोलियां मारी गईं, गंभीर हालत में टीएमएच में भर्ती कराया गया।

