NEWS LAHAR REPORTER
Jamshedpur : एमजीएम थाना की पुलिस ने 74 लाख रुपये की ठगी के आरोपी दीपांकर सिंह को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी डिमना रोड स्थित शिरोमण नगर के भागीरथी ब्लॉक, फ्लैट नंबर के-3/34 का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, दीपांकर सिंह खुद को सॉफ्टवेयर डेवलपर बताता था। इसी दौरान उसने कारोबारी मनीष कुमार अग्रवाल से 74 लाख रुपये लिए। रकम लेने के बाद उसने मनीष कुमार अग्रवाल को चेक दिया, लेकिन चेक बाउंस हो गया।
इसके बाद मनीष कुमार अग्रवाल ने एमजीएम थाना में दीपांकर सिंह और उसकी पत्नी कोमल दूबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने रविवार को दीपांकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

