NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर। टाटा स्टील वायर रॉड मिल के फिनिशिंग एवं शिपिंग विभाग में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई। विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी श्री प्रदीप कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर UCM श्री आर. के. मिश्रा सहित उनकी पूरी टीम, विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पूजा कार्यक्रम में श्री मोहम्मद रिजवान, भुवनेश्वर, मनोज कुमार, रघुनाथ, आदर्श, जे. पांडेय एवं बीरेन्द्र प्रसाद सहित अन्य कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
पूजा-अर्चना एवं धार्मिक विधि-विधान पंडित श्री पवन जोशी द्वारा संपन्न कराया गया। इस दौरान सभी ने भगवान विश्वकर्मा से कार्यस्थल पर सुरक्षा, विभाग की प्रगति एवं समृद्धि, सुचारु संचालन तथा सभी कर्मचारियों के सुख-स्वास्थ्य की कामना की।
कर्मचारियों ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा से कार्यस्थल पर सुरक्षा, प्रगति और समृद्धि बनी रहे तथा सभी कर्मचारी सुरक्षित एवं स्वस्थ रहें।

