NEWS LAHAR REPORTER
गुवा के नानक नगर में गणेश पूजा पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने दिखाया हुनर
गुवा संवाददाता। गुवा के नानक नगर में गणेश पूजा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। पूजा समिति की ओर से सुनीता दास की अध्यक्षता में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
एकल डांस प्रतियोगिता में सोनाली सिंकू ने प्रथम, आराध्या दास ने द्वितीय और राजकुमार माहाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप डांस प्रतियोगिता में एमडीएस ग्रुप प्रथम, एलएसपी ग्रुप द्वितीय और एमएमजी ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे।
महिलाओं के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में माधुरी मुंडारी एवं इशिका यादव विजेता रहीं। बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अधिराज साहू एवं जया पात्रो ने प्रथम, वैष्णवी चातोम्बा एवं श्रद्धा दास ने द्वितीय तथा कौशल्या कुमारी एवं आयन महाली ने तृतीय स्थान हासिल किया।
सुई-धागा प्रतियोगिता में इंदु करुवा प्रथम, श्रुति द्वितीय और अनुपमा तृतीय रहीं। वहीं बैलून फोड़ रेस में राजवीर पूर्ति ने प्रथम, नेहाल ने द्वितीय और अभिमन्यु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं बाल विकास सदस्य पद्मा केशरी ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कुमार आशुतोष द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। इसके अलावा पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें दर्शकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और पुरस्कार जीते।
मौके पर सुनीता दास, पद्मा केशरी, चांदमनी लागुरी, द्रोपदी हेस्सा, सुशीला गोप, सुनीता महापात्रो, कमला पूर्ति, टिया, ओम, सोनाली सहित पूजा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
