News Lahar Reporter:
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गदरा निवासी सुमित के रूप में हुई है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी हीरो होंडा मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह खुद बाइक से वहां पहुंचा था।
प्राथमिक जांच में यह मामला आत्महत्या या हादसा—दोनों कोणों से देखा जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सुमित रेलवे लाइन के आसपास टहल रहा था, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। वहीं, आत्महत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

