जमशेदपुर : निगम निर्वाचन के तहत मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में महापौर एवं अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को आधिकारिक रूप से चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही कुछ वार्डों में पार्षद पद के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जबकि मानगो के एक वार्ड में योग्य प्रत्याशी नहीं मिलने से सीट रिक्त रह गई है।
मानगो नगर निगम महापौर पद के लिए चुनाव चिन्ह
महापौर पद के 13 प्रत्याशियों को अलग-अलग प्रतीक चिन्ह दिए गए हैं।
इंदिरा सुन्डी को एअरकंडीस्नर, कुमकुम श्रीवास्तव को छड़ी, जेबा कादरी को चूड़ियां, पार्वती देवी को बैटरी टार्च, प्रतिभा रानी को बेंच, बनिता सहाय को बिस्कुट, राईमुनी सुंडी को बक्सा, लक्की सिंह को ईंटें, शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान को बाल्टी, संध्या सिंह को कैमरा, सुधा गुप्ता को कार्पेट, सुशीला सिंह को सीसीटीवी कैमरा तथा सोनामुनी सोरेन को चपाती रोलर प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया है।
वार्ड संख्या 22 में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण वार्ड सदस्य का पद रिक्त घोषित किया गया है।
जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए प्रतीक चिन्ह
इंदू देवी को एअरकंडीस्नर, जसप्रीत कौर को छड़ी, डॉली मल्लीक को चूड़ियां, नीलुफर हुसैन को बैटरी टार्च, नौशीन खान को बेंच, बलबीर कौर को बिस्कुट, मुस्सर्रत खातुन को बक्सा तथा रिंकु सिंह को ईंटें चुनाव चिन्ह मिला है।
निर्विरोध वार्ड पार्षद
वार्ड 05 – मोहम्मद अब्बास अंसारी
वार्ड 06 – फिरदौश परवीन
वार्ड 09 – सालेहा अमीरा
वार्ड 10 – आमरीन प्रवीन
वार्ड 11 – राशीद इकबाल अंसारी
चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रतीक चिन्ह
सोमवारी सेरेन को बैटरी टार्च, संध्या रानी सरदार को चूड़ियां, चंदना मुर्मू को एअरकंडीस्नर तथा शिलावती टुडू को छड़ी चिन्ह आवंटित किया गया है।
निर्विरोध वार्ड पार्षद
वार्ड 03 – सोनिया दास
वार्ड 08 – मो. नजीमुद्दीन
वार्ड 12 – कारमी सोरेन
चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद अब प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार अभियान तेज करने में जुट गए हैं।

