NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर: साकची स्थित Punjab National Bank शाखा में बैंक के वरिष्ठ कर्मचारी कामरेड अशोक कुमार राजक के सेवानिवृत्त होने पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक प्रबंधन, यूनियन पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे और उत्कृष्ट सेवा काल को याद करते हुए सम्मानित किया।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अशोक कुमार राजक ने अपने पूरे कार्यकाल में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ बैंक तथा ग्राहकों की सेवा की। उनके सौम्य व्यवहार और कार्यकुशलता ने सहकर्मियों के बीच उन्हें विशेष पहचान दिलाई।
कार्यक्रम में R. A. Singh, सुमित मुखर्जी, अभिनव झा, माईकल पूर्ति, राजीव झा, पंकज कुमार, महेशानन्द, विनोद कुमार, पन्नू वर्मा, मनोज राजक तथा संजीव चुन्ना सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अशोक कुमार राजक के स्वस्थ, सुखद और सफल सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। यह आयोजन उनके योगदान और सेवाओं के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर बना।
