जमशेदपुर (झारखंड): कदमा स्थित के.डी. फ्लैट मैदान परिसर में स्वामी सहजानन्द सरस्वती कल्याण संस्थान की ओर से रविवार संध्या 5:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह ने की। इसमें आगामी स्वामी सहजानन्द सरस्वती जी की 137वीं जयंती को पारिवारिक मिलन समारोह के रूप में भव्य तरीके से मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समारोह में झारखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर भूमिहार ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चार अलग-अलग सत्रों में आयोजित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी
सत्र-1:
स्वामी सहजानन्द सरस्वती जी के जीवन, व्यक्तित्व, गुण एवं सामाजिक कार्यों पर विस्तृत परिचर्चा। साथ ही ‘बढ़ती उम्र में शादी – कारण एवं निदान’ विषय पर विचार-विमर्श।
सत्र-2:
सामाजिक समरसता पर कार्यशाला, जिसमें जमशेदपुर के विभिन्न समाज प्रमुखों के साथ चर्चा होगी।
सत्र-3:
खेलकूद, स्वास्थ्य, रोजगार तथा सरायकेला-खरसावां सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभावानों का सम्मान।
सत्र-4
स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति।
बैठक में उपाध्यक्ष राजेश सिंह, महासचिव जय कुमार, सचिव अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष रवि भूषण सिंह, सह-कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

