जमशेदपुर: आज लाल बाबा फाऊंडरी में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को वहां के व्यवसायियों ने सम्मानित किया। लाल बाबा फाउंड्री कैलाशनगर व्यवसाय मंच द्वारा यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इस अवसर पर कैलाश नगर व्यवसाय मंच के सचिव अखिलेश कुमार जायसवाल ने कहा कि यहां पिछले कई वर्षों से सड़क का निर्माण नहीं हुआ था।
व्यवसाईयों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक ने इस सड़क का निर्माण करवा कर हम लोगों की परेशानी दूर कर दी है। पानी की यहां समस्या है। कुछ घरों को जुस्को ने पानी कनेक्शन दिया है और कई घर को नहीं दिया है। इस विषय पर सरयू राय ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सबके घर में पानी का कनेक्शन पहुंच जाएगा और भी जो समस्याएं हैं, उसका भी निराकरण करेंगे।
वही जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि हम जमशेदपुर पूर्वी के लोगों का आजीवन एहसानमंद रहेंगे। जिन्होंने हमें विपरीत परिस्थिति में यहां से जिताया है। मैं पूरी जिंदगी इस बात को नहीं भूलूंगा।
उन्होंने कहा कि यहां पर बिरसानगर, मोहरदा सहित विभिन्न स्थानों पर हमने सड़क का निर्माण करवाया और पहले जितना काम हुआ था, उससे अधिक काम करके दिखाए ताकि यहां से जिताने लोग वाले लोगों को ऐसा नहीं लगे कि हमने जिसे जिताया, उसने काम नहीं किया। हमें जमशेदपुर पूर्वी लोगों का इतना प्यार, स्नेह और सम्मान मिला है, जिससे मैं भूल नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि जुस्को द्वारा 1000 फीट पर 7000 रुपए, 2000 फीट पर 14000 रुपए और 3000 फीट पर ₹21000 पानी कनेक्शन में लिया जा रहा था। जिसे हमने विधानसभा में उठाया और जो नियम के अनुसार मिनिमम ₹5000 और मैक्सिमम₹7000 से ज्यादा कोई भी पानी कनेक्शन का चार्ज नहीं ले पाएगा।
उन्होंने कहा कि जुस्को और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र मिलकर यहां की सारी समस्याओं का समाधान करेंगे।
उन्होंने यहां पर पानी निकासी की व्यवस्था के लिए भी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को लिखा है। सरयू राय के लाल बाबा फाउंड्री पहुंचने पर इनका ढोल नगाड़ों से व्यवसाय मंच ने स्वागत किया। फूलों के गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

