NEWS LAHAR REPORTER
उत्तर प्रदेश में तेज आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाई है। विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली, पेड़ गिरने और दीवार ढहने जैसी घटनाओं में अब तक 94 लोगों की मौत की खबर है। कई इलाकों में करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेज तूफान के दौरान कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। एक वीडियो में तेज हवाओं के बीच युवक के हवा में उछलने का दावा भी सामने आया है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
वहीं राजस्थान में भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मध्य प्रदेश भी हीटवेव की चपेट में है। रतलाम समेत कई शहरों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है और अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना कम बताई जा रही है।
