NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर: पोटका में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त किया है। कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स द्वारा जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय की टीम ने पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र में बालू लदे हाइवा को पकड़ा। जांच के दौरान वाहन पर करीब 500 सीएफटी बालू पाया गया, लेकिन चालक वैध परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में बालू ओडिशा से लाए जाने की बात सामने आई है। विभाग ने वाहन और बालू को जब्त कर कोवाली थाना में वाहन मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

