NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची स्थित होटल ग्रांड में मंगलवार को कुछ युवक खुद को डिप्टी लेबर कमिश्नर से आए हुए अधिकारी और कर्मचारी बताकर जांच करने पहुंचे थे। रिसेप्शन पर मौजूद लोगों से पूछताछ करनी चाही। इनमें से एक युवक अपने को डिप्टी लेबर कमिश्नर बता रहा था। आज करीब 11.30 बजे होटल के रेस्टुरेंट मैनेजर पी . पाण्डेय जी डिप्टी लेबर कमिश्नर के ऑफिस गए थे वहाँ एक कर्मचारी से पाण्डेय जी ने पूछा की हमारे यहाँ होटल ग्रैंड में कल रात्रि 7.30 से 8. P.M के बीच स्विफ्ट डीजायेर जिसका कलर अमरेल ग्रीन था से आये थे । पाण्डेय जी के द्वारा कर्मचारी से पूछे जाने पर उक्त कर्मचारी ने उनका नाम आशीष सिंह बताया होटल के कर्मचारियों ने जब उनसे आईडी कार्ड मांगा तो वह लोग आनाकानी करने लगे। फिर वहां से चले गए।
बताया जा रहा है कि होटल ग्रैंड पहुंचे। युवकों ने कहा कि वह डिप्टी लेबर कमिश्नर के यहां से आए हैं और मामले की जांच करेंगे। उनसे पूछा गया क्या मामला है। क्या शिकायत है। कागजात दिखाइए तो उन्होंने कागजात दिखाने से मना कर दिया और कहा कि जो शिकायत है वह ईमेल में है।
बताया जा रहा है कि मोहन काम्प्लेक्स परिसर की रहने वाली एक महिला मुनी सिंह और उसका बेटा पवन सिंह का इसके पीछे हाथ हो सकता है।
पवन रेलवे में फर्जी तरीके से टिकट दलाली का काम करता है। इन लोगों के तार जीएसटी घोटाले के मास्टरमाइंड विनोद सिंह से जुड़े हुए हैं। विनोद सिंह फर्जी पत्रकार एवं ब्लैक मेलर है और कई कार्यालय में दलाली का काम करता है।
