NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर। मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित मुर्दा मैदान के पास झाड़ियों से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। शव की हालत काफी खराब बताई जा रही है, जिसके कारण मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव झाड़ियों तक कैसे पहुंचा।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की छानबीन की है और मामले से जुड़े संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और मौत की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।
